आज का इतिहास : 12 नवंबर 2021 

🟡 12 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ✨


1727 - फ़्रांस और बवेरिया ने गुप्त संधि पर दोबारा हस्ताक्षर किये।

1781 – अंग्रेजों ने डच उपनिवेश नागापट्टनम पर कब्जा किया।

1823 - ग्रेट नॉर्थ हॉलैंड नहर (एम्स्टर्डम) खुली।

1828 - ऐनोवंग, वियनतियाने राज्य के शासक का नामकरण किया गया और सियाम द्वारा राज्य कब्जा कर लिया गया।

1841 - टेक्सास का शहर जॉन नेली ब्रायन द्वारा स्थापित किया गया।

1847 - ब्रिटेन के चिकित्सक सर जेम्स यंग सिंप्सन ने बेहोशी की दवा के रूप में पहली बार क्लोरोफार्म का प्रयाेग किया।

1870 - जर्मन कंपनी ड्रेस्डनर बैंक की स्थापना की गयी।

1908 – बुलग़ारिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

1918 – प्रथम विश्व युद्ध में आस्ट्रिया-हंग्री साम्राज्य की पराजय और इन दोनों देशों के एक दूसरे से अलग हो जाने के पश्चात ऑस्ट्रिया में राजशाही शासन व्यवस्था का अंत हुआ तथा लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था का काल आरंभ हुआ।

1923 – जर्मनी में तख्तापलट के प्रयास के आरोप में एडोल्फ हिटलर को गिरफ्तार किया गया।

1925 - अमेरिका और इटली ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1927 - महात्मा गांधी ने सिलोन की अपनी पहली और आखिरी यात्रा की।

1930 - लंदन में पहली बार गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई  इसमें 56 भारतीय और 23 ब्रिटिश प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ।

1936 - केरल के मंदिर सभी हिंदुओं के लिए खुले।

1947 - को राष्ट्रपिता महात्‍मा गांधी मात्र एक बार आकाशवाणी दिल्‍ली आए थे ।तब से हर वर्ष इस दिन को लोक सेवा प्रसारण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1953 - इजराइल के प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

1956 – ज़ायोनी शासन के सैनिकों ने ग़ज़्ज़ा पट्टी के रफ़ह नगर में एक शरणर्थी शिविर पर आक्रमण करके फिलिस्तीनियों का जनसंहार किया। इस निर्मम हत्याकांड में 110 फ़िलिस्तीनी शहीद और लगभग 1 हज़ार लोग घायल हुए।

1956 - मोरक्को, सूडान और ट्यूनिशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।

1963 - जापान में ट्रेन दुर्घटना में 164 लोग मारे गये।

1970 – पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) और पश्चिम बंगाल में आए चक्रवती तूफान 'भोला' से मची तबाही में करीब पांच लाख लोग मारे गए।

1974 - दक्षिण अफ्रीका नस्लीय नीतियों के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा से निलंबित हुआ।

1990 - जापान में सम्राट आकिहितो का परम्परानुसार सिंहासनरोहण।

1991 – पूर्वी तिमोर की राजधानी डिली में इंडोनेशिया सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी में 250 से अधिक प्रदर्शनकारी मारे गए।

1995 - नाइजीरिया राष्ट्रमंडल की सदस्यता से निलंबित।

2001 - न्यूयॉर्क में अमेरिकी एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 260 यात्री मारे गए।

2002 - संयुक्त राष्ट्र ने स्विटजरलैंड के संघीय ढांचे के आधार पर साइप्रस के लिए एक नयी शांति योजना तैयार की।

2005 - ढाका में 13वाँ दक्षेस शिखर सम्मेलन प्रारम्भ। भारतीय प्रधानमंत्री ने दक्षेस शिखर सम्मेलन के दौरान आतंकवाद को समाप्त करने का आह्वान किया।

2006 – अंतराष्ट्रीय संधि 'प्रोटोकॉल ऑन एक्सप्लोसिव रेमनेन्ट्स ऑफ वार' लागू हुई।

2007 - सऊदी के राजकुमार अलवलीद सुपरजंबो एयर बस ए-380 के पहले ख़रीददार बने।

2008 - भारतीय रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र के अदलपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द किया।

2008 - परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम के-15 का बालासोर से सफल परीक्षण किया गया।

2008 - देश का पहला मानव रहित अंतरिक्ष यान-1 चन्द्रमा की अन्तिम कक्षा में स्थापित हुआ।

2009 - भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के 'अतुल्य भारत' अभियान को वल्ड ट्रेवल अवार्ड-2009 से नवाजा गया।

2015 - लेबनान में एक आत्मघाती बम विस्फोट में 43 मारे गए।

2019 - सुरंगा बावड़ी विश्व स्मारक निगरानी सूची-2020 में शामिल हुई।

2020 - भारतीय नौसेना की ताकत को और मजबूती देते हुए मुम्‍बई की मजगांव गोदी से स्‍कॉर्पियोन श्रेणी की पांचवीं पनडुब्‍बी वागीर का जलावरतरण किया गया।

2020 - प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वियतनामी प्रधानमंत्री नेग्युआन ज़ुआन फुक के साथ भारत-आसियान शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की व संबोधित किया।



12 नवंबर 2021


1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज खुदरा निवेशकों के लिए किस योजना को लॉन्च करेंगे?

उत्तर : रिटेल डायरेक्ट योजना। 


2. पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर कौन सी टीम टी-२० वर्ल्ड कप के फाइनल पहुँचने वाली दूसरी टीम बन गयी है?

उत्तर : ऑस्ट्रेलिया (फाइनल – 14 नवंबर को न्यूजीलैंड एवं ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा)। 


3. पोप फ्रांसिस अगले वर्ष मई में किस भारतीय ईसाई को संत की मानद उपाधि प्रदान करेंगे?

उत्तर : 18वीं सदी में जन्मे देवसहाय पिल्लई। 


4. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18 नवंबर को एलएसी पर बने किस युद्ध स्मारक को उद्घाटन करेंगे?

उत्तर : रेजांग ला युद्ध स्मारक। 


5. आज पुरे देश में किस सर्वेक्षण का आयोजन किया जा रहा है?

उत्तर : राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण। 


6. अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने वाला कौन सा देश बन गया है?

उत्तर : 101वां। 


7. एमवे इंडिया ने किस मशहूर अभिनेता को अपना नया ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : अमिताभ बच्चन। 


8. दिल्ली राज्य सरकार ने श्रमिकों के लिए किस योजना को लॉन्च किया है?

उत्तर : श्रमिक मित्र योजना। 


9. वर्ष 1993 में नेल्सन मंडेला के साथ नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : विलियम डी क्लार्क। 


10. टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के किस खिलाड़ी ने विराट कोहली का रिकॉर्ड (68 परियां) तोड़कर सबसे कम परियों (63) में 2500 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है?

उत्तर : बाबर आजम। 


11. आज के दिन (12 नवंबर) को विश्व भर भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व निमोनिया दिवस। 


12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 12,516 (501 मौतें).