14 September 2021 Current Affairs

आज का इतिहास : 14 सितंबर 2021  14 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ,

1. प्रवासियों के संरक्षकों का कौनसा सम्मेलन आयोजित किया गया है ?

Ans. चौथा


2. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री का नाम बताइए जिन्होंने "Digital Population Clock" का उद्धाटन किया है ?

Ans. भारती प्रवीण पवार


3. जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी किस राज्य के 2 दिवसीय दौरे पर गए है ?

Ans. असम


4. किस पूर्व केंद्रीय मंत्री ने गांधी स्मृति और दर्शन समिति के उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाला है ?

Ans. विजय गोयल


5. भूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेल को किस राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया है ?

Ans. गुजरात


6. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किस राज्य में "मेडिसिन फ्राम द स्काई" योजना शुरू की है ?

Ans. तेलगाना


7. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने किस आईएनएस को " प्रेसीडेंट कलर अवार्ड" से सम्मानित किया है ?

Ans. आईएनएस हंस


8. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किस शहर में अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पीटर डटन के साथ द्विपक्षीय बैठक की है ?

Ans. नई दिल्ली


9. भारत और जापान ने अपना कौन सा समुद्री मामलों का संवाद आयोजित किया है ?

Ans. छठा


10. भारत और किस देश ने एक साथ मुक्त व्यापार समझौता किया है ?

Ans. Georgia


डेली करेंट अफेयर्स : 14 सितंबर 2021 

11. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अलीगढ़ में किस राजा के नाम पर यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करेंगे?

उत्तर : राजा महेंद्र प्रताप सिंह


12. आज के दिन (14 सितम्बर) को प्रतिवर्ष किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : हिन्दी दिवस


13. आईसीसी की ओर से अगस्त 2021 का आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मंथ का अवार्ड किस महिला एवं पुरुष खिलाड़ी को प्रदान किया गया है?

उत्तर : जो रुट (इंग्लैंड), एमियर रिचर्डसन (आयरलैंड)। 


14. भारतीय नर्सिंग परिषद् द्वारा फ्लोरेंस नाइटेंगल अवार्ड 2021 किसे प्रदान किया गया है?

उत्तर : भानुमति घीवाल


15. किस देश ने आगे बनने वाले सभी नए घरों में ईवी चार्जिंग की सुविधा देने वाले घरों के निर्माण की घोषणा की है?

उत्तर : इंग्लैंड


16. गाँधी स्मृति एवं दर्शन समिति का नया उपाध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : विजय गोयल


17. लेबनान देश के नए प्रधानमंत्री कौन बन गए है?

उत्तर : नजीब मिकाती


18. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये है?

उत्तर : 25,404 (339 मौतें)


19. किस पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : ऑस्कर फर्नांडीज


20. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए किसे टीम का बैटिंग कोच एवं बॉलिंग कोच नियुक्त किया है?

उत्तर : मैथ्यू हेडेन (बैटिंग कोच), वर्नोन फिलेंडर (बॉलिंग कोच)।


आज का इतिहास : 14 सितंबर 2021 
14 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


1662 – नीदरलैंड और इंग्लैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

1723 - ग्रैंड मास्टर एंटोनियो मैनोल डी विलने ने माल्टा में फोर्ट मैनोल का उद्घाटन किया।

1752 – ब्रिटेन ने जूलियन कैलेंडर को छोड़ ग्रेगरी कैलेंडर अपनाया।

1770 - डेनमार्क में प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।

1803 – ब्रिटिश जनरल लॉर्ड लेक ने द्वितीय एंग्लो-मराठा युद्ध के दौरान दिल्ली पर कब्जा किया।

1804 – पहली बार बैलून का प्रयोग विभिन्न हवाओं को पहचान्ने के लिए किया गया। हवा में पायी जाने वाली हल्की गैसों से भरे हुए इस गब्बरे को फ़्रांस के भौतिक व रसायन शास्त्री जोज़फ़ लोसाक ने बनाया था।

1808 – रूस ने स्वीडन को ओरावैस के युद्ध में हराया।

1812 – रुस की राजधानी मॉस्को में जान बूझकर आग लगाए जाने की सबसे भयानक घटना हुई।

1814 – फ्रैंसिस कॉटकी द्वारा अमेरिका के राष्ट्रगान स्टार स्पैंगिल्ड बैनर लिखा गया।

1829 – एड्रियानोपेल शांति समझौते के बाद रूसी-तुर्की युद्ध समाप्त हुआ।

1833 - विलियम वेंटिक, भारत में पहला गवर्नर जनरल बनकर आया।

1848 – एलेक्जेंडर स्टू अर्ट ने अमेरिका में पहला डिपार्टमेंटल स्टोर शुरू किया।

1891 – एम्पायर स्टेट एक्सप्रेस ट्रेन ने न्यूयॉर्क सिटी से बफेलो तक 702 किलोमीटर की दूरी 7 घंटे 6 मिनट में पूरी की। उस समय की यह हाई स्पीड ट्रेन थी।

1901 - अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की अमेरीका में गोली मारकर हत्या हुई।

1917 - रूस आधिकारिक तौर पर एक गणतंत्र घोषित हुआ।

1949 – संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया। 1953 से संपूर्ण भारत में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1959 – तत्कालीन सोवियत संघ का अंतरिक्ष यान लूना-2 चांद पर उतरने वाला पहला यान बना।

1960 – खनिज तेल उत्पादक देशों ईरान, सउदी अरब, इराक़, कुवैत और वेनेज़ोएला ने मिलकर ओपेक की स्थापना की।

1960 – अफ्रीकी देश कॉगों में सेना ने तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया था जिसके बाद पूर देश में हिंसा फैल गई थी।

1964 – वॉल्ट डिज्नी को व्हाइट हाउस पर मेडल आॅफ फ्रीडम दिया गया।

1982 – हॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री और मोनाको की राजकुमारी ग्रेस केली की मॉटे कार्लो में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी।

1972 - पश्चिम जर्मनी और पोलैंड ने राजनयिक संबंधों पर समझौता किया।

1985 – सोवियत संघ ने 25 ब्रितानी राजनयिक को जासूसी के आरोप में देश छोड़ने का आदेश दिया।

1998 – माइक्रोसॉफ्ट, जनरल इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी। न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज में उसकी कीमत 261 अरब डॉलर आँकी गई।

1999 – किरिबाती, नाउरू और टोंगा ने संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता ग्रहण की।

2000 - प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों की सुयंक्त बैठक को सम्बोधित किया।

2000 – माक्रोसॉफ्ट ने Windows ME लॉन्‍च किया।

2000 - ओलम्पिक मशाल सिडनी पहुँची।

2003 - गुयाना-बिसाउ में सेना ने राष्ट्रपति कुंबा माला सरकार का तख्ता पलटा।

2003 – जनमत संग्रह के बाद एस्टोनिया यूरोपीय संघ में शामिल हुआ।

2006 - परमाणु ऊर्जा में सहयोग बढ़ाने पर इब्सा में सहमति।

2006 - तिब्बत के आध्यात्मिक निर्वासित नेता दलाई लामा को संयुक्त राज्य अमरीका के सर्वोच्च न्यायालय सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा। 

2006 - विश्व के सबसे बुजुर्ग जयपुर के निवासी 137 वर्षीय हबीब मियां अस्पताल में भर्ती।

2007 - जापान ने तानेगाशिया स्‍थित प्रेक्षेपण केन्‍द्र से पहला चन्‍द्र उपग्रह एच-2ए प्रक्षेपित किया।

2008 - रुस के पेर्म क्राई में पेर्म हवाई अड्डे पर एअरोफ़्लोट विमान 821 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से विमान में सवार सभी 88 लोग मारे गए।

2009 - भारत ने श्रीलंका को 46 रनों से हराकर त्रिकोणीय सीरीज का कॉम्पैक कप जीता। 

2009 - भारत में लिएण्डर पेस व चेक गणराज्य के लुकास ड्लोही ने महेश भूपति और मार्क नोल्स की जोड़ी को हराकर यू. एस. ओपन के पुरुष युगल का ख़िताब जीता।

2016- पैरा ओलंपिक 2016 में भारत के अब तक कुल 4 पदक हुए।

2019 - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्विट्ज़रलैंड के विलेन्यूवे में महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा का उद्घाटन किया।

2019 - अमरीका ने अफगानिस्‍तान-पाकिस्‍तान क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान में ओसामा बिन लादेन के पुत्र हमजा के मारे जाने की पुष्टि की।

2020 - भारत, चीन को हराकर संयुक्‍त राष्‍ट्र महिला स्थिति आयोग का सदस्‍य बना।

*ऐसी ही रोजाना न्यूज़ पाने के लिए निम्न लिंको द्वारा हमसे जुड़े*

 *टेलीग्राम* 

https://t.me/studykiduniy


*वेबसाइट*👇

https://studykiduniyame.blogspot.com/


Wathsap group link👇

 https://chat.whatsapp.com/FINUjwvMb7w8xavXoONhG7

https://chat.whatsapp.com/DxwmQhtKKdQ1baEC56G6mz

https://chat.whatsapp.com/HWxMcGGF2b6BCAPN97dqw9

https://chat.whatsapp.com/FnkR7rILpJV4WbQOo8Kqcz