आज का इतिहास : 12 सितंबर 2021 

12 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

डेली करेंट अफेयर्स : 12 सितंबर 2021


1217 – फ्रांसीसी सम्राट लुइस ने ब्रिटेन के महाराज हेनरी तृतीय से शांति समझौता किया।

1398 - तैमूर लंग सिंधु नदी के तट पर पहुंचा।

1635 - स्वीडन और पोलैंड ने संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किये।

1703 - सम्राट लियोपोल्ड को स्पेनिश विरासत से हटाया गया।

1720 - होउनेबीक के ईसाक ने डच पेंशन सलाहकार का चुनाव किया।

1722 - फारसी में बाकू और डर्बेन्ट पर रूसी सैनिकों ने कब्जा किया।

1758 - फ्रांसीसी खगोलविद चार्ल्स मेसियर ने क्रैब नेबुला को गलत तरीके से पहचानते हुए अपने मेसियर कैटलॉग शुरू किया।

1786 - लॉर्ड कॉर्नवॉलिस भारत का गर्वनर जनरल बना।

1814 - 1812 के युद्ध के दौरान उत्तर प्वाइंट की लड़ाई बाल्टीमोर के पास लड़ी गयी।

1848 – स्विट्जरलैंड संघीय राज्य बना।

1873 – पहला व्यवहारिक टाइपराइटर ग्राहकों को बेचा गया।

1909 – जर्मन रसायशास्त्री​ र्फिट्स हॉफमैन ने सिंथेटिक रबर का पेटेंट हासिल किया।

1923 – ब्रिटेन ने दक्षिण रोडेशिया (वर्तमान जिम्बाब्वे) की सत्ता ब्रिटिश साउथ अफ्रीका कॉरपोरेशन से अपने हाथ में ली।

1928 – फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत हुई।

1944 - अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।

1948 - पाकिस्तान के नेता मोहम्मद अली जिन्ना के निधन के एक दिन बाद भारतीय सेना ने हैदराबाद राज्य के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया।

1953 – अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने जैकलीन बुविये से शादी रचाई।

1959 - तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ चांद पर पहुंचा।

1966 - भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डार्डानेलेस जलडमरूमध्य को तैर कर पार किया।

1968 - अल्बानिया ने खुद को वारसा संधि से अलग करने की घोषणा की।

1987 – इथियोपिया ने अपना संविधान अपनाया।

1990 - पूर्व और पश्चिम जर्मनी को एकीकृत करने के लिए अमेरिका , इंग्लैण्ड , फ्रांस , सोवियत संघ , पूर्व व पश्चिम जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1991 - अंतरिक्ष शटल STS 48 (डिस्कवरी 14) का प्रक्षेपण।

1997 - 43.5 करोड़ मील लम्बी यात्रा के उपरांत 'मार्स ग्लोबल सर्वेयर' यान मंगल की कक्षा में पहुँचा, संयुक्त राष्ट्र के कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट में 48 वर्षों बाद कश्मीर का ज़िक्र पहली बार नहीं किया गया।

1998 - कुआलालंपुर में 16वें राष्ट्रमंडल खेलों का शुभारम्भ।

2000 - न्यूयार्क में अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन प्रारम, उत्तर-पश्चिम अंतर्राष्ट्रीय समुद्री मार्ग से लिए एक महत्त्वपूर्ण समझौते पर भारत, ईरान एवं रूस के बीच समझौता।

2001 - अमेरिका ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।

2002 - नेपाल में माओवादियों ने संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा, ताईवान की संयुक्त राष्ट्र सदस्यता की कोशिश नाकाम।

2004 - उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।

2006 - पाकिस्तान को F-16 लड़ाकू विमान सौदे में रियायत देने की संयुक्त राज्य अमेरिका ने घोषणा की। 

2006 - सीरिया की राजधानी दमिश्क में अमेरिकी दूतावास पर हमला।

2007 - रूस ने नॉन न्‍यूक्‍लियर वैक्‍यूम बम (इको फ़्रेंडली बम) का परीक्षण किया।

2008- सहारा इंडिया इनवेस्टमेंट कारपोरेशन ने अपना नॉन बैंकिंग वित्तीय कारोबार बंद किया।

2009- भारतीय महिला टीम विश्व शतरंज चैम्पियनशिप के आख़िरी दौर में अमेरिका को 3-1 से हराकर सातवें स्थान पर रहीं।

2012 - एप्पल ने आई फोन 5 और आईओएस 6 लाॅन्च किया।

2015 ब्रिटेन में जेरेमी कॉर्बिन लेबर पार्टी के नेता चुने गए।

2019 - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने झारखंड के रांची में प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की शुरूआत की।

2019 - भारतीय नौसेना के जहाज सहयाद्रि और किलटन कोटा किनाबालु, मलेशिया पहुंचे।

2019 - कैरिबियन देश, सेंट विन्सेंट एंड ग्रेनाडिन्स, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 79वां सदस्य बना।

थाईलैंड धूम्रपान की अपील को कम करने के लिए सादे सिगरेट पैकेजिंग का अनावरण करने वाला पहला एशियाई देश बना।

▪️2019 - छह बार की वर्ल्ड चैम्पियन महिला बॉक्सर एमसी मैरीकॉम को पद्म विभूषण के लिए नामित किया गया।

▪️2020 - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत मध्य प्रदेश में एक लाख 75 हजार आवासों का लोकार्पण किया।


 दैनिक समसामयिकी 12-09-2021 


प्रश्न 1. NIRF 2021 रैंकिंग के छठे संस्करण में कौन-सा आईआईटी संस्थान इंजीनियरिंग श्रेणी में पहले स्थान पर रहा है ?

उत्तर - आईआईटी मद्रास


प्रश्न 2. आगामी मेंस टी-20 वर्ल्डकप के लिए किसको भारतीय टीम का मेंटर चुना गया है ?

उत्तर - महेंद्र सिंह धोनी


प्रश्न 3. ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा को किस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने अपना ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है ?

उत्तर - टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस


प्रश्न 4. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भूविज्ञान के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और किस देश के बीच हुए समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी है ?

उत्तर - रूस


प्रश्न 5. वर्ष 2023 में जी20 सम्मेलन की मेज़बानी कौन-सा देश करेगा ?

उत्तर - भारत


प्रश्न 6. किसने नई दिल्ली में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है ?

उत्तर - सरदार इकबाल सिंह लालपुरा


प्रश्न 7. बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद गुरमीत सिंह को किस राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया है ?

उत्तर - उत्तराखंड


प्रश्न 8. भारत सरकार और एडीबी ने किस राज्य में ग्रामीण संपर्क का विस्तार करने के लिए 300 मिलियन डॉलर के ॠण पर हस्ताक्षर किए है ?

उत्तर - महाराष्ट्र


प्रश्न 9. डेनमार्क और तमिलनाडु ने किस खाड़ी में एक ऊर्जा द्वीप बनाने की योजना बनाई है ?

उत्तर - मन्नार की खाड़ी


प्रश्न 10. जल शक्ति मंत्रालय के राज्यमंत्री का नाम क्या है जिन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2021 लॉन्च किया है ?

उत्तर - प्रहलाद सिंह पटेल


 डेली करेंट अफेयर्स : 12 सितंबर 2021


1. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र के लिए कितने दिवसीय योजना की घोषणा की है?

उत्तर : 100 दिवसीय


2. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है?

उत्तर : गुजरात


3. असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को किस राज्य का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है?

उत्तर : नागालैंड


4. हवा से कार्बन डाइऑक्साइड सोखने के लिए डिज़ाइन किया गया विश्व का सबसे बड़ा संयंत्र किस देश में शुरू किया गया है?

उत्तर : आइसलैंड


5. तमिल कवि सुब्रमण्यम भारती की पुण्यतिथि को तमिलनाडु में किस दिवस के रूप में घोषित किया गया है?

उत्तर : महाकवि दिवस


6. रेल मंत्रालय ने हाल ही में किस संगठन को प्रभावी रूप से बंद कर दिया है?

उत्तर : आईआरओएएफ


7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कौन से ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की है?

उत्तर : 13वें


8. यूनाइटेड स्टेट्स के विशेषज्ञों ने महाद्वीप पर सबसे पुरानी बर्फ की खोज शुरू कर दी है?

उत्तर : अंटार्कटिका


9. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये है?

उत्तर : 28,591 (338 मौतें)


10. आज के दिन (12 सितम्बर) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस (संयुक्त राष्ट्र)।